रायपुर। सावन मास के मंगलवार को लाखे नगर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विशेष आरती के समय मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती में शामिल होकर भगवान हनुमान की पूजा की और सुख-शांति की कामना की।
आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालु भगवान हनुमान के दर्शन और पूजा के लिए पहुंचे।
मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का दिन माना जाता है। सावन मास के चलते शहर के विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। लाखे नगर स्थित हनुमान मंदिर में भी शाम की आरती में भक्तों ने हिस्सा लिया।
आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।




