छत्तीसगढ़ की पावन धरा के महान सपूत, सनातन संस्कृति के सजग प्रहरी और जननायक ‘हिंदू हृदय सम्राट’ श्रद्धेय स्वर्गीय Dilip Singh Judeo जी की जयंती पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि स्व. जूदेव जी का जीवन समाज और संस्कृति के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। वनांचल क्षेत्र का कण-कण आज भी उनके महान व्यक्तित्व, विचारों और प्रेरणा का अनुभव कराता है।
उन्होंने कहा कि स्व. जूदेव जी द्वारा संचालित Operation Ghar Wapsi केवल एक अभियान नहीं था, बल्कि अपनी संस्कृति, आस्था और जड़ों से जुड़े रहने का अटूट संकल्प था। इस पहल के माध्यम से अनेक लोग पुनः अपनी परंपरा और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्व. जूदेव जी की दूरदर्शिता, साहस और सांस्कृतिक चेतना का ही परिणाम है कि उनके द्वारा बोए गए विचारों के बीज आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुके हैं। इसकी छाया में समाज का आत्मविश्वास, सांस्कृतिक गौरव और सनातन मूल्यों के प्रति आस्था निरंतर मजबूत हो रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसे यशस्वी व्यक्तित्व की स्मृतियाँ सदैव हमें समाज, संस्कृति और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेंगी।

