रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने राष्ट्रपति Droupadi Murmu के कथित अपमान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की बेटी और देश की माननीय राष्ट्रपति का अपमान केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि भारत के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और पूरे आदिवासी समाज की अस्मिता का अपमान है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि वोटबैंक की राजनीति और तुष्टिकरण में लिप्त All India Trinamool Congress और Mamata Banerjee सत्ता के अहंकार में इतने डूब चुके हैं कि उन्हें देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा का भी ख्याल नहीं रहा। उन्होंने कहा कि यह न केवल शर्मनाक है बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं का खुला अपमान है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्रपति का पद दलगत राजनीति से कहीं ऊपर है और देश की प्रथम नागरिक के प्रति इस प्रकार का व्यवहार लोकतंत्र की बुनियादी परंपराओं पर गहरा आघात है।
उन्होंने कहा कि इस घोर आपत्तिजनक कृत्य के लिए तृणमूल कांग्रेस को पूरे देश और विशेष रूप से आदिवासी समाज से तत्काल माफी मांगनी चाहिए।

