अपनी प्राइवेट फोटो/जानकारी हटाने के लिए
https://stopncii.org/create-your-case/
अगर आप ऐसी किसी परिस्थिति में फंसे हैं, तो किसी और को आपको 'ब्लैकमेल' या मानसिक रूप से प्रताड़ित करने न दें, तत्काल पुलिस की सहायता लें। पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 & 9479191099 पर कॉल करें।
ऑनलाइन अगर आपकी निजी फोटो या वीडियो (चाहे असली हो या AI से मॉर्फ की गई) गलत तरीके से शेयर हो रही है, तो अब उसे हटवाने का तरीका मौजूद है। StopNCII टूल की मदद से आप अपने कंटेंट का दुरुपयोग रोक सकते हैं।
🛡️ ऐसे काम करता है StopNCII
-
आपकी फोटो/वीडियो का डिजिटल फिंगरप्रिंट (हैश) आपके मोबाइल पर ही बनता है।
-
असली फोटो या वीडियो कहीं अपलोड नहीं होती।
-
केवल हैश ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को भेजा जाता है।
-
मैच होने पर प्लेटफॉर्म उस कंटेंट को ब्लॉक या हटाने की कार्रवाई करते हैं।
⚠️ ध्यान रखें
-
यह सुविधा 18+ उपयोगकर्ताओं के लिए है।
-
आप केवल अपनी निजी फोटो/वीडियो के लिए ही केस दर्ज कर सकते हैं।
-
AI से बनी या मॉर्फ की गई फेक इमेज भी कवर होती हैं।
-
केस नंबर और PIN सुरक्षित रखें।
👩💻 शिकायत कहाँ करें?
साइबर अपराध की शिकायत के लिए भारत सरकार का पोर्टल
National Cyber Crime Reporting Portal (cybercrime.gov.in) उपलब्ध है।
🚨 तुरंत मदद चाहिए?
अगर आप साइबर फ्रॉड या ब्लैकमेल का शिकार हैं तो
📞 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत कॉल करें।
डिजिटल दुनिया में सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
#StopNCII #OnlineSafety #DigitalPrivacy #CyberCrimeAwareness