RAIPUR BREAKING : मंत्रालय में गाड़ियां लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, 15 से ज्यादा वाहन मालिक ठगे


रायपुर

रायपुर में मंत्रालय और सरकारी विभागों में वाहन लगाने के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने बेहतर भुगतान और स्थायी कॉन्ट्रैक्ट का झांसा देकर 15 से अधिक वाहन मालिकों से लग्जरी गाड़ियां किराए पर ले लीं।

पीड़ितों के मुताबिक, कई महीने बीत जाने के बावजूद न तो गाड़ियों का किराया दिया गया और न ही वाहन वापस किए गए। इस ठगी से परेशान वाहन मालिकों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

मामले ने तब सियासी मोड़ ले लिया जब पंकज शर्मा की एंट्री सामने आई। उनके हस्तक्षेप के बाद यह घटनाक्रम और चर्चा में आ गया है।

पुलिस का कहना है कि शिकायतों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ित वाहन मालिकों ने जल्द न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।