दुर्ग। सुश्री आकांक्षा साहू को Hemchand Yadav Vishwavidyalaya द्वारा पी.एच.डी. (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय में आयोजित पी.एच.डी. वायवा में बाह्य परीक्षक के रूप में Rashtrasant Tukadoji Maharaj Nagpur University (महाराष्ट्र) से प्रो. मोहन काशीकर उपस्थित रहे।
उनके शोध का विषय था —
“छत्तीसगढ़ शासन की नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजना का राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में योगदान का एक अध्ययन (दुर्ग जिले के विशेष संदर्भ में)”।
इस महत्वपूर्ण शोध कार्य के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण विकास, सामाजिक संरचना और आर्थिक सशक्तिकरण पर योजनाओं के प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया।
सुश्री आकांक्षा साहू के शोध निर्देशक डॉ. डी.एन. सूर्यवंशी (सेवानिवृत्त प्राचार्य, सुराना महाविद्यालय दुर्ग) रहे, जबकि शोध केंद्र निर्देशक डॉ. प्रमोद यादव, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग, Surana College हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर सुराना महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। परिवार के सदस्यों और मित्रों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. आकांक्षा साहू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, परिवार के सहयोग और निरंतर परिश्रम को दिया।
यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। 🌸

