प्रदेश युवा मोर्चा के आहवान पर “हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान“

 




प्रदेश युवा मोर्चा के आहवान पर  “हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान“ के तहत रायपुर शहर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी के नेतृत्व में जिले के सभी मंडलों में केंद्र और राज्य सरकार की समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का घर-घर जाकर उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया जा रहा है। सरकार के सभी जनकल्याणकारी योजना का लाभ पाकर सभी लाभार्थियों में ख़ुशी का माहौल था। हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान के तहत आज युवा मोर्चा रायपुर शहर जिले के द्वारा 141 हितग्राहियों का सम्मान किया गया।