AIRPORT : विधायक सुनील सोनी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू को पत्र लिखकर प्रदेश में हवाईसेवा के विस्तार की दिशा में कदम उठाने का किया आग्रह



 विगत दिनों, माननीय विधायक श्री सुनील सोनी जी ने माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु जी को पत्र लिखकर रायपुर एयरपोर्ट के साथ प्रदेश में हवाईसेवा के विस्तार की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया था।

यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि इस बारे में माननीय केंद्रीय मंत्री जी की ओर से पत्र आया है जिसमें उन्होंने बताया है कि इस संदर्भ में माननीय विधायक श्री सुनील सोनी जी द्वारा किए गए अनुरोध को सकारात्मक विचार के लिए सभी अनुसूचित घरेलू एयरलाइनों के साथ साझा किया गया है तथा मंत्रालय क्षेत्रीय विकास, पर्यटन, व्यापार और आर्थिक विकास के लिए बेहतर हवाई संपर्क के महत्व को समझते हुए मौजूदा नीति फ्रेमवर्क के अंतर्गत हरसंभव सहयोग प्रदान करके छत्तीसगढ़ से बेहतर विमानन संपर्क को सुलभ बनाने हेतु प्रतिबद्ध है।

इसके लिए माननीय विधायक जी ने माननीय केंद्रीय मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।