छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ निर्वाचन 2026 में भरतलाल सोनी उपाध्यक्ष पद के दावेदार


बिलासपुर | विधि संवाददाता

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के निर्वाचन 2026 में उपाध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता भरतलाल सोनी ने औपचारिक रूप से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उनके नाम की घोषणा के साथ ही अधिवक्ता वर्ग में चुनावी चर्चा तेज़ हो गई है।

विदित हो कि अधिवक्ता भरतलाल सोनी को उनके उत्कृष्ट विधिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित बैरिस्टर छेदीलाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वे विगत 20 वर्षों से वकालत के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस दौरान उन्होंने न्यायिक दायित्वों के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर योगदान दिया है।

श्री सोनी लंबे समय से अधिवक्ता हितों के प्रति समर्पित रहकर कार्य करते आ रहे हैं। उनकी इसी निष्ठा, अनुभव और प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है।

मतदान तिथि: 12 फरवरी 2026